'वंदे मातरम का अपमान भयानक अपराध..' कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज सिंह!

  • 7:26
  • प्रकाशित: अगस्त 20, 2026

गोवा में कांग्रेस बैठक में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के केवल दो छंद गाए जाने के विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने इसे एक 'भयानक अपराध' और देश व भारत माता का अपमान करार दिया. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम हमारे राष्ट्रीय गौरव और संस्कृति का प्रतीक है, जिसके लिए क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगा दीं. शिवराज सिंह ने याद दिलाया कि संसद के कानून के अनुसार अब वंदे मातरम पूरा गाया जाना अनिवार्य है और इसका अपमान करना अपराध है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने दो छंद गाने की परंपरा का हवाला दिया है. शिवराज सिंह ने कड़े लहजे में पूछा कि क्या कांग्रेस संविधान और संसद से ऊपर है? उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की मांग की.