निवेशकों को भरोसा, अपराधियों को डर... ये है यूपी में योगी मॉडल की तस्वीर

  • 25:32
  • प्रकाशित: अगस्त 19, 2026

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विकास के दावों और विपक्ष के पलटवार के इर्द-गिर्द ही राजनीति होती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर यूपी को उनका 'दूसरा औद्योगिक घर' बनाने की अपील की और दावा किया कि कानून-व्यवस्था सुधरने से राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ रहा है. दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा में हुए एक पुलिस एनकाउंटर का वीडियो साझा कर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इसे 'फिल्म सिटी की शूटिंग' बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था को ही अपराधी बना रहे हैं. इसके साथ ही, सपा नेता आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी और करीबियों के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के आरोपों में छापेमारी की, जिसे विपक्ष ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया.

संबंधित वीडियो