गौतम अदाणी ने पर्युषण महापर्व से पहले महुडी जैन मंदिर में किए दर्शन

  • 0:42
  • प्रकाशित: अगस्त 19, 2026

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पर्युषण महापर्व से पहले गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक मूडी जैन मंदिर का दौरा किया. इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी, उनके बड़े बेटे करण अदाणी और बहु परिधि भी मौजूद थीं. परिवार ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और मूडी के आराध्य देव और जैन धर्म के रक्षक माने जाने वाले श्री घंटा करण महावीर का आशीर्वाद प्राप्त किया. ये दौरा ऐसे समय में हुआ, जब जैन समुदाय आगामी पर्युषण महापर्व की तैयारियों में जुटा है. मूडी जैन धर्म का एक प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल है. यहां भगवान महावीर समेत सभी 24 जैन तीर्थंकरों को समर्पित मंदिर है.

संबंधित वीडियो