आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमारू के पास एक भयानक सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पमिदिमुक्काला मंडल के उय्युरु निवासी राजेश के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वह तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल पर पमारू की ओर जा रहा था, तभी बाइक से उसका कंट्रोल छूट गया. CCTV फ़ुटेज में दिख रहा है कि तेज स्पीड से मोटरसाइकिल पर युवक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा. राजेश को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.