राजनीति को आप कई चेहरों से समझ और जान सकते हैं. भारतीय राजनीति में एक चेहरा सोनिया गांधी भी हैं, जो अब बताने जा रही हैं जिसके बारे में जानने का कौतूहल लोगों में रहता है. सोनिया गांधी की किताब आने वाली है नजर इस पर है कि सोनिया गांधी उस किताब में किस तरह के सीक्रेट आउट करती हैं. भारतीय राजनीति में शायद ही कोई दूसरा परिवार होगा, जिसकी मौजूदगी सत्ता और सियासत में एक सदी से भी ज्यादा वक्त से लगातार बनी हुई हो. इस परिवार की कहानी जितनी बड़ी है उतने ही बड़े है इससे जुड़े किस्से किरदार और अनकहे राज. लेकिन अब पहली बार नेहरू गांधी परिवार की वही कहानी परिवार की बहु अपनी जुबानी सुनाने जा रही है.