'मेरी जवानी के सपने...', बाबा रामदेव पर भड़कीं कंगना रनौत

  • 2:09
  • प्रकाशित: अगस्त 20, 2026

दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर Gen-Z का आंदोलन भले ही थम गया हो, पर उस पर की गई बयानबाजी पर पलटवार नहीं थम रहे हैं. इस बीच बाबा रामदेव पर कंगना रनौत ने पलटवार किया है. कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव पर अब निशाना साधा है. कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर लिखा की मेरे जवानी और बेडरूम के सपने मत देखिए... मुझे चरित्र का पाठ मत पढ़ाओ. मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दवाओं को लेकर फटकार नहीं लगी है और मेरा चरित्र तुमसे बहुत ज्‍यादा अच्छा है. मेरे चरित्र में कोई फ्रॉड नहीं है. दरअसल, इससे पहले बाबा रामदेव ने कंगना के 'जनरेशनल गटर' वाले बयान पर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है और इसके बाद अब कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर पलटवार किया है.

संबंधित वीडियो