शिलॉन्ग में बाइक रैली के दौरान जोरदार हंगामा हुआ. छात्रों ने बाइक रैली के दौरान हंगामा काटा सड़क पर तोड़फोड़ की और कई गाडि़यों में आग लगा दी गई. खासी स्टूडेंट्स यूनियन ने ये पूरी बाइक रैली निकाली थी, जिसमें 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बाइक रैली का ऐलान किया गया था. छात्र संगठन ने राज्य सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो शहर में काले झंडों के साथ बाइक रैली को निकालेंगे.