बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्रनाथ शास्त्री ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में देशभक्ति, वंदे मातरम, चंदा चोरी से लेकर Gen Z पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि जेन जी देश का भविष्य है. सभी को अपनी बात रखने का हक है और उनकी मांगे जायज हैं. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेन जी को विचारों में बदलाव भी लाना होगा. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सरहद पर खड़े जवान भी युवा ही है. देश का भविष्य भी युवा ही है. हाल ही में युवाओं को लेकर उन्होंने कहा था कि आज का वक्त जान देने का नहीं, जान लेने का है. अब इस बयान पर उन्होंने कहा कि जो देश के खिलाफ है. जो भारत का खाते हैं और पाकिस्तान का गाते हैं, उनके खिलाफ बात होनी चाहिए. कोई भी राष्ट्रप्रेमी ऐसा नहीं चाहेगा कि देश विरोधी लोग देश में रहें. भारत में रहकर पाकिस्तान को लिए जयकारे लगाते हैं. उनको फांसी के फंदे पर चढ़ाया जाए.