राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय एजेंसियों ने सख्त कदम उठाते हुए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन (पाकिस्तानी दूतावास) के बाहर बुलडोजर से कार्रवाई की है. इस एक्शन के तहत दूतावास के बाहर बने सुरक्षा के भारी घेरे, ट्रैफिक बोलार्ड्स और बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है. इसके अलावा, वीजा अनुभाग के पास निर्धारित सीमा से बाहर बनाए गए अनधिकृत ढांचों और अतिक्रमण को भी बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत का यह कदम इस्लामाबाद में की गई एक हालिया हरकत का 'जैसे को तैसा' जवाब माना जा रहा है। दरअसल, ठीक तीन दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर से पार्किंग पोल और सुरक्षा घेरे को हटा दिया था. उसी के पलटवार में अब दिल्ली में यह करारा जवाब दिया गया है.