कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार पर गये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता है, तो वह प्रधानमंत्री बनेंगे.