कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रही सोनिया गांधी अब एक नए अवतार में दिखने वाली हैं और वो अवतार है लेखक का. उनकी आने वाली किताब 'Belonging - A Journey Of Love' जो 10 नवंबर को रिलीज हो रही है. लेकिन लोगों में जानने की उत्सुकता है कि क्या सोनिया गांधी की किताब गांधी परिवार के उन सीक्रेट से पर्दा उठाएगी, जिनकी चर्चा तो दशकों से होती रही. लेकिन जिनकी कहानी अब तक सोनिया की जुबानी सामने नहीं आई. सोनिया ने किताब आने से पहले ही सोशल मीडिया पर लिख दिया जिसकी सियासी हलकों में बड़ी चर्चा है. उन्होंने लिखा- जब ये किताब आएगी, तो तमाशा तो होना ही है, आखिर दशकों तक दूसरे लोग मेरी कहानी सुनाते रहे अब मेरी बारी है.