PM Modi Lok Sabha Speech: Women Reservation पर बोलते हुए विपक्ष से क्या बोल गए PM Modi? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम पर भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा. विपक्ष के कई दल इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं. इसे लेकर पीएम ने कहा कि इस बिल को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाना चाहिए. अपने भाषण को खत्म करते हुए पीएम ने विपक्ष से चुटकी लेते हुए कहा कि अपने यहां जब भी कोई शुभ शुभ कार्य होता है, उसे नजर ना लग जाए इसके लिए काला टीका लगाया जाता है. पीएम ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, मैं आपका धन्यवाद करता हूं काला टीका लगाने के लिए.