'NDTV भारत-जापान रणनीतिक संवाद' (NDTV Indo-Japan Strategic Dialogue) के विशेष मंच से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक व्यापार, सेमीकंडक्टर मिशन, चीनी एकाधिकार और आगामी ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) पर देश के सामने सबसे बड़ा और स्पष्ट रोडमैप रखा है।