छठ मनाने गए थे बिहार के मंत्री, पीछे से घर में लाखों की चोरी

  • 4:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित एजी कॉलोनी में बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के आवास पर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. 14-15 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना के समय मंत्री और उनके भाई छठ पर्व मनाने अपने पैतृक गांव गए हुए थे.