देश भर में गणेश उत्सव की धूम, PM मोदी ने पीयूष गोयल के घर किए बप्पा के दर्शन

  • 5:01
  • प्रकाशित: सितम्बर 15, 2026

देश भर में गणेश उत्सव की धूम है, हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज है, 14 सितंबर से शुरू हुआ 10 दिन का ये महा उत्सव, सबसे ज्यादा उत्साह महाराष्ट्र और पुणे में देखने को मिल रहा है. देश के कोने-कोने से बप्पा की अलौकिक तस्वीरें सामने आ रही हैं. मुंबई के सबसे अमीर गणपति GSB सेवा मंडल के महागणपति की इस साल प्रतिमा को लगभग 66 किलो सोना और 335 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषणों से सजाया गया है, यहां लोग अपने वजन के हिसाब से दान भी कर रहे हैं. पुणे में ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का आगमन हुआ, कोलकाता में बाल गणेश के रूप में स्थापना हुई, तो दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 'दिल्ली का महाराजा' भव्य मंडल सजा है. त्योहार में नेता हों या अभिनेता, हर कोई बप्पा के रंग में रंगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचकर विधि-विधान से बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना की. गृह मंत्री अमित शाह ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया. बॉलीवुड में भी उत्साह है- पुणे में अभिनेता नाना पाटेकर अपने घर पर बप्पा की आराधना करते दिखे तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने घर डेढ़ दिन के गणपति की स्थापना की.