Pappu Yadav Bail News: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी का दौर उनके जमानत पर रिहा होने के बाद भी नहीं थमा है. पप्पू यादव ने जेल से निकलने के साथ ही आरोप लगाया कि पटना, दिल्ली और पूर्णिया के नेता उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. इस बीच पप्पू यादव ने एनडीटीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और कई बड़े दावे किए.