महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे उद्धव ठाकरे, 28 नवंबर को लेंगे शपथ

  • 3:38
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी (Shiv Sena-NCP-Congress) की बैठक में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नाम का ऐलान किया गया. उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को सियासी घटनाक्रम तेज़ी से बदला. पहले उप मख्यमंत्री अजित पवार ने इस्तीफ़ा दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी अपने इस्तीफ़े का ऐलान कर दिया और राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप दिया.

संबंधित वीडियो