महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि सोमवार को दीवाली ''पड़वा'' से सभी धार्मिक स्थल को खोल दिया जाएगा जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण मार्च से बंद हैं. राज्य सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीओ) के तहत, निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दी जाएगी और इन स्थलों को खोलने के समय के बारे में अधिकारी निर्णय करेंगे. साथ में धार्मिक स्थल में चरणबद्ध तरीके से लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी.