महाराष्ट्र में आज राजनीति दो वजहों से बदली. सबसे पहले तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और उसके बाद अजित पवार का इस्तीफा. फिर देवेंद्र फडणवीस के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई और चारा नहीं था. लेकिन सवाल है, अजित पवार क्यों बदले. ये कहानी दिलचस्प है. आखिर उनकी वापसी कैसे हुई? सूत्रों के मुताबिक बड़े भाई का परिवार अजित को समझाने में लगा रहा. शरद पवार ने अपनी ओर से कोई हमला नहीं किया. सुप्रिया ने वाट्सऐप स्टेटस बदलने बंद किए. घर की महिलाओं की भूमिका झगड़ा ख़त्म करने में अहम रही. सुप्रिया सुले के परिवार ने फिर से रास्ते बनाए. अजित पवार के बेटे को भी लगाया गया. एनसीपी नेताओं ने कई घंटे अजित से बात की. काम न संभाल कर अजित पवार ने पहला संकेत दिया.