अरब सागर में बढ़ते ड्रोन हमलों के बीच भारतीय नौसेना ने तैनात किया नेवल टास्‍क ग्रुप

  • 1:49
  • प्रकाशित: दिसम्बर 31, 2023
अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाओं के बाद भारतीय नौसेना ने उत्तर व मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में निगरानी बढ़ा दी है. नौसेना ने बताया कि समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने और किसी भी हमले की स्थिति में व्यापारिक जहाजों की मदद करने के लिए नेवल टास्‍क ग्रुप को तैनात किया गया है. नौसेना ने कहा कि वह हिंद महासागर में नए सुरक्षा खतरों की जांच के लिए तटरक्षक बल के साथ मिलकर काम कर रही है.

संबंधित वीडियो