समंदर में इंडियन नेवी से पाकिस्तानी जहाज की टक्कर, दिल्ली में PAK राजनयिक तलब

  • 0:21
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

भारत ने बुधवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान के 'चार्ज डी अफेयर्स' को तलब किया. भारत ने पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के उस व्यवहार को 'अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर' बताते हुए विरोध दर्ज किया है, जिसकी वजह से भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ टक्कर हुई. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई. बता दें कि उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर हो गई. यह घटना तब हुई, जब पाकिस्तानी जहाज तेजी से भारतीय जहाज के पास आया और असुरक्षित तरीके से आगे बढ़ा. भारतीय युद्धपोत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नियमित निगरानी मिशन पर था, तभी पाकिस्तान नौसेना का जहाज उसके करीब आ गया.

 

संबंधित वीडियो