अरब सागर में एक्शन से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जहां समुद्र में 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स को जब्त किया गया है. अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल की ये बड़ी कामयाबी है, जहां गुजरात ATS के साथ मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. ड्रग्स तस्करी के आरोप में 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही नार्को टेरर नेटवर्क के खिलाफ ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. लंबे समय से इसको लेकर इनपुट भी थे और आखिरकार इस पूरे मामले में कार्रवाई की गई है. इस मामले में 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं, अब उनसे पूछताछ तो पता चलेगा कि नेक्सस कब से सक्रिय था.