Pakistan Plane Missing: पाकिस्तान का एक कार्गो विमान लापता हो गया है, जिसमें 5 लोग सवार थे. ये विमान शारजाह से कराची जा रहा था. इस दौरान प्लेनबीच रास्ते में ही गायब हो गया. लापता हुए कार्गो प्लेन की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अरब सागर के ऊपर ये प्लेन अचानक लापता हो गया. आखिर बीच रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि विमान गायब हो गया ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक्स पोस्ट में बताया है कि कराची के तट के पास लापता हुए इस बोइंग कार्गो प्लेन की तलाश की जा रही है. रडार पर प्लेन को तेजी से नीचे आते देखा गया था, लेकिन उसके बाद प्लेन का कनेक्शन टूट गया. विमान एक प्राइवेट एयरवेज द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था.