इंडिया 7 बजे : सांप्रदायिक हिंसा पर लोकसभा में हुई चर्चा

  • 18:44
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2014
लोकसभा में आज सांप्रदायिक हिंसा पर चर्चा चली। चर्चा की शुरुआत करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीधे−सीधे बीजेपी पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि ये देश सबका है और कोई भी देश का ठेकेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। खड़गे ने कहा कि वो सरकार पर दंगे कराने का आरोप नहीं लगा रहे लेकिन सवाल ये भी है कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं।

संबंधित वीडियो