हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धीकरण विवाद पर राज्यसभा में भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे

  • 35:34
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2026

संसद का मानसून सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया, लेकिन उससे पहले राज्यसभा में ‘शुद्धीकरण’ का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद वहां शुद्धीकरण हवन कराया गया, जिससे उन्हें गहरी ठेस पहुंची. खड़गे ने इस मुद्दे को अपनी दलित पहचान से भी जोड़ा. दरअसल, 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली आयोजित हुई थी. इसके तीन दिन बाद, बुधवार को श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्यों ने उसी स्थल पर ‘शुद्धीकरण यज्ञ’ के नाम से पूजा-अर्चना की. इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया.

संबंधित वीडियो