Himachal Tragedy: हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी आपदा ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 700 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ और 90 से अधिक लोगों की जान चली गई। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिल रही है। इस त्रासदी के बीच उम्मीद की किरण बनकर देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए आगे आए हैं। मशहूर सिंगर से लेकर दूर-दराज के गांवों के आम नागरिक तक, हर कोई अपने-अपने तरीके से हिमाचल के लोगों की मदद कर रहा है और उनका हौसला बढ़ा रहा है। देखिए यह खास रिपोर्ट कि कैसे संकट के समय में मदद के हाथ हिमाचल को फिर से खड़ा करने में जुटे हैं।