हिमाचल प्रदेश के मंडी में हाईटेंशन तारों पर फंसे रूसी पैराग्लाइडर को रेस्क्यू कर लिया गया है. कई घंटे की मेहनत के बाद रूसी पैराग्लाइडर को नीचे सुरक्षित उतार लिया गया है. आपको बता दें कि कुछ घंट पहले खबर आई थी कि मंडी के टांडू में एक पैराग्लाइडर हाईटेंशन तार में फंस गया है. इसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जिस जगह ये घटना हुई थी वो जमीन से करीब 100 मीटर ऊपर था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई थी. पुलिस के अनुसार हाईटेंशन तारों में फंसा शख्स रूस का रहने वाला है और उसका नाम एलेक्सी है. पुलिस के अनुसार पायलट एलेक्सी ने जिला कांगड़ा स्थित बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी. घटना दोपहर करीब ढ़ाई बजे के करीब की है.