हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने मोरहाबादी मैदान में शपथ ली. सोरेन के साथ तीन मंत्रियों ने भी गोपनीयता की शपथ ली. इसमें दो कांग्रेस और एक आरजेडी से हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष की एकता भी नजर आई. राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी, डी राजा, अशोक गहलोत सहित कई विपक्षी नेता मंच पर दिखे. झारखंड में बीजेपी की सरकार को हटाकर गठबंधन की सरकार बनी है. जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की.