UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम में NDTV को बताया है कि समाजवादी पार्टी को लगभग आधी सीटों की सूची भेजी गई है. इससे पहले गुरुवार को रामपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि लंबी सूची आई है.