कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने भी बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) की हार पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आजाद ने कहा कि चुनाव में हार के लिए वह पार्टी नेतृत्व को दोष नहीं देते, लेकिन हमने जमीनी स्तर पर जनता से संपर्क खो दिया है. जब तक हम हर स्तर पर कांग्रेस की कार्यशैली में बदलाव नहीं लाते, चीजें नहीं बदलेंगी. नेतृत्व को चाहिए कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को एक कार्यक्रम दे और पदों के लिए चुनाव कराए.