पिछले एक महीने में देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों की वजह से पूरे ₹14,000 करोड़ स्वाहा हो गए. दिल्ली में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी CTI ने अब पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख दिया है. CTI की मांग है कि भाईदूज तक कनॉट प्लेस, जंतर मंतर, इंडिया गेट, रामलीला मैदान, राजघाट, दिल्ली गेट, सेंट्रल दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत आसपास के प्रमुख स्थानों पर किसी भी तरह की रैली, धरना-प्रदर्शन और मार्च की इजाजत न दी जाए.