Kachehri With Meenakshi Kandwal: स्वामी प्रसाद मौर्य किसको खटक रहे हैं? Kachehri With Meenakshi Kandwal: उत्तर प्रदेश में 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के भीतर सीटों की खींचतान और वर्चस्व की लड़ाई अब खुले मैदान में आ गई है। अपनी नई पार्टी के साथ राहुल गांधी से मुलाकात कर 10 सीटों का दावा ठोकने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेहद सख्त तेवर अपनाए हैं। अखिलेश यादव ने दो-टूक लहजे में कहा कि "स्वामी प्रसाद मौर्य से सपा का कोई गठबंधन नहीं है, उन्हें इग्नोर करिए।" इस पर तीखा पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि "अखिलेश यादव अकेले 'इंडिया' गठबंधन नहीं हैं और न ही वह किसी को सर्टिफिकेट देने वाले प्राधिकारी हैं।" स्वामी प्रसाद मौर्य की इस एंट्री से अखिलेश यादव क्यों नाराज हैं और यह अंदरूनी कलह विपक्षी एकजुटता को कितना नुकसान पहुंचाएगी? #SwamiPrasadMaurya #AkhileshYadav #INDIAAlliance #UPPolitics #BJPvsOpposition $MetaTags$1#TV Clips2#Kachehri3#Meenakshi Kandwal4#Rahul Kumar$MetaTags$