अखिलेश यादव ने 2027 को लेकर अपना शुभ-अशुभ फॉर्मूला बता दिया है. उन्होंने कहा है कि 2027 में खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. 2012 में भी अखिलेश का यही फॉर्मूला था और वो सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री बने थे. वाराणसी में अखिलेश यादव बोले- जो फॉर्मूला शुभ उसी पर चलेंगे. संसद से सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं. इसलिए वही काम करेंगे जो शुभ होगा हमारे लिए. सीधे लोकसभा से, पिछली बार कहां बने थे बताओ, लोकसभा से सीधे बने थे, तो इसलिए लोकसभा से सीधे शपथ.