बाबा बागेश्वर के विवादित बयानों की पूरी कुंडली!

  • 8:26
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

Bharat Ki Baat Batata Hoon With Syed Suhail : बाबा बागेश्वर के विवादित बयानों की पूरी कुंडली! राम और भगवान कृष्ण की तुलना वाले बयान से मचे बवाल के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों के कारण चौतरफा घिरे हों। इससे पहले भी उन्होंने शिर्डी के साईं बाबा पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए 'गीदड़ और शेर' का उदाहरण दिया था, जिस पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके अलावा नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 'राजपाट त्यागने' का गलत दावा पेश कर वे महाराष्ट्र की राजनीति और सामाजिक संगठनों के निशाने पर आए थे, जिसके बाद उन्हें हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी थी। #DhirendraShastri #BageshwarDhamControversy #SaiBabaRow #ShivajiMaharajControversy #UPPolitics $MetaTags$1#TV Clips2#Bharat Ki Baat Batata Hoon3#Syed Suhail4#Rahul Kumar$MetaTags$