त्रिची में दीवार से टकराया विमान

  • 3:22
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2018
तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. देर रात 1:30 बजे दुबई के लिए उड़ान भरते समय एअर इंडिया का एक विमान एयरपोर्ट की चारदीवारी से टकरा गया, जिससे चारदीवारी पूरी तरह टूट गई. हालांकि विमान में बैठे सभी 136 यात्री सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि इस विमान में मौजूद पायलट और को पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है और आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है.