हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक जो सबसे बड़ी बात हुई है वह है वहां इनोलो से टूटकर एक नई पार्टी जननायक जनता पार्टी का उभरना. इस पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला है. दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी हैं और जीत की ओर बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही उनकी पार्टी नौ सीटों पर आगे चल रही है. राज्य विधानसभा में पार्टी की भूमिका को लेकर दुष्यंत चौटाला ने NDTV से खास बातचीत की. देखें रिपोर्ट.