चुनाव आयोग की क्रेडिबिलिटी खत्म, BJP के लिए काम कर रहा : अखिलेश यादव

  • 7:35
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने NDTV से बातचीत के दौरान कहा, "सबसे बड़ा सवाल है कि लोकतंत्र में जिसकी क्रेडिबिलिटी होनी चाहिए और आम जनता को भरोसा है, हमें चुनाव आयोग न्याय देगा, चुनाव आयोग निष्पक्ष होगा, उसकी क्रेडिबिलिटी साफ होगी. लेकिन इधर देखने को मिला है, जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है चुनाव आयोग निष्पक्ष तो नहीं काम कर रहा है. हां, बीजेपी के लिए जरूर काम कर रहा है. ये देखने को मिला है जो बीजेपी का सदस्य है वो वोटर बन सकता है, जो बीजेपी का सदस्य है, वो भारत नागरिक बन सकता है... ये किस तरह का व्यवहार चुनाव आयोग कर रहा है?

संबंधित वीडियो