स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? राहुल गांधी से क्‍या हुई बात, NDTV को बताया

  • 3:07
  • प्रकाशित: अक्टूबर 04, 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य आगामी उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तले लड़ेंगे. राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐलान कर दिया कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्‍सा बन गए हैं. हालांकि, जब NDTV ने खास बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य से पूछा कि वह कितनी सीटों पर और किसके हिस्‍से की सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तो उन्‍होंने कहा, "हम इंडिया गठबंधन का हिस्‍सा बन गए हैं. अब कांग्रेस की सीटें मिलेंगी या समाजवादी पार्टी की, ये बाद की बात है. लेकिन जैसा इंडिया गठबंधन के सभी दल तय करेंगे, वैसे ही सभी दल आगे बढ़ेंगे."
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "हम एक नया विकल्‍प उत्‍तर प्रदेश की जनता को देना चाहते हैं, जो राहुल गांधी के नेतृत्‍व में ही संभव है." हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे या फिर गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे?    

संबंधित वीडियो