राहुल गांधी CEC के खिलाफ विपक्ष के विरोध मार्च के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़कर खड़े हो गए. पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी विपक्ष के सांसदों को आकाशवाणी भवन के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया है. ऐसे में राहुल गांधी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए. राहुल गांधी को देख समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों के युवा सांसद भी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए.