दिल्ली में आज विपक्ष का बड़ा मार्च होने जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्ष की तरफ से प्रदर्शन किया जाएगा. संसद के मकरद्वार से चुनाव आयोग तक विपक्ष मार्च निकालेगा. प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, तो आज विपक्ष का ये बड़ा मार्च CEC के इस्तीफे को लेकर मार्च किया जाएगा. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है और अब विपक्ष आर-पार के मूड में नजर आ रहा है. इस मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी दिल्ली में चाक चौबंद कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं. कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं.