स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से दोस्ती और अखिलेश यादव पर वार की राजनीति से इंडिया गठबंधन में बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से अलग होकर ही अपनी पार्टी का गठन किया था. अलग होने की वो कड़वाहट अभी तक स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों में सुनाई देती है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है, "अखिलेश ने समाजवाद पर दाग लगाया है ये भी वो कह रहे हैं उद्योगपति को राज्यसभा भेजना समाजवाद पर एक बड़ा दाग है. ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला, जो अखिलेश यादव ने किया है."