INDIA ब्लॉक के मार्च को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सत्ता परिवर्तन और राहुल गांधी को सत्ता में लाने के लिए प्रायोजित तरीके से कोशिश की जा रही है. पात्रा ने राहुल गांधी के फॉर्म-6 को लेकर किए गए दावों पर भी सवाल उठाए और उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.