कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि वोटों की जमकर चोरी हुई है. इसलिए ज्ञानेश कुमार जी को तो अब जाना ही होगा. सरकार चाहे जितना भी जोर लगा ले, ज्ञानेश कुमार को बचा नहीं पाएगा. वहीं, बीजेपी द्वारा 'ज्ञानेश कुमार को गणेश जी' कहने पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भगवान गणेश चोरों के साथ नहीं हो सकते, वो तो सीधे-सादे लोगों के साथ रहते हैं. इसलिए भगवान गणेश हमारे साथ हैं.