फ्रांस के स्‍कूलों में महा-संग्राम! छात्रों के हाथों में किताबों की जगह लाठी-पेट्रोल बम, VIDEO

  • 8:30
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026

फ्रांस के छात्र स्‍कूल छोड़ सड़कों पर क्रांति करने के लिए उतर गए हैं. बजट में कटौती के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है. शिक्षकों में भारी कमी है और खराब बुनियादी ढांचे के विरोध में सैकड़ों स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जिसके चलते कई जगह पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. ऐसे में सरकार के सामने बढ़ते इस देशव्यापी आक्रोश को शांत कराने की अब एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. वहीं फ्रांस की राजधानी पेरिस में छात्रों का बवाल अभी भी जारी है सड़क पर उतरे गुस्साए छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की है.