कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रियंका गांधी और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA ब्लॉक के कई सांसदों के साथ निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं. बड़ी संख्या में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हैं. इस बीच राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं को आकाशवाणी भवन के सामने रोक दिया गया है.