राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों का नाम का ऐलान कर दिया है. राम गोपाल यादव, धनराज नाथवानी ये वो दो नाम हैं, जो अब संसद में दिखेंगे. परिमल नाथवानी के बेटे हैं धनराज नाथवानी. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन के समय अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे. आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक है, लेकिन समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों का नामांकन पत्र आज दाखिल करवाएगी. समाजवादी पार्टी फर्स्ट मूवर एडवांटेज के मूव में दिख रही है.