अब समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार और बीजेपी के 8 उम्मीदवार राज्यसभा जाएंगे. दिलचस्प ये है कि अखिलेश यादव बार-बार कह रहे थे कि हम तीसरा उम्मीदवार भी देंगे और सस्पेंस बरकरार रहेगा. क्या अब सस्पेंस बरकरार नहीं रहेगा, ये दिलचस्प हो जाएगा, क्योंकि राज्यसभा चुनाव पर अखिलेश यादव का बयान आया है. अखिलेश का कहना है कि अब हमारी नजर 3 पर नहीं 403 पर है.