डेल्टा प्लस वेरिएंट: वेरिएंट ऑफ कंसर्न में शामिल

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि डेल्टा वेरियंट इस समय दुनिया के 80 देशों में है. भारत में भी यह है और इसे 'वेरियंट ऑफ कंसर्न' की श्रेणी में रखा गया है. मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि डेल्टा प्लस वेरियंट अभी 9 देशों में हैं. यूके, यूएस, जापान, रशिया, भारत, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, नेपाल और चीन. उन्‍होंने कहा कि भारत में डेल्टा प्लस के 22 मामले हैं और अभी इसे 'वेरियंट ऑफ इंटरेस्ट' की श्रेणी में रखा गया है.

संबंधित वीडियो