आशुतोष रांका और सौरव दास को Delhi High Court ने लगाई फटकार तो याचिका ली वापस

  • 2:27
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत खिलाफ दायर की गई याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दोनों नेताओं को फटकार लगाते हुए उनके आचरण को लेकर कड़ी टिप्पणियां कीं, जिसके बाद दोनों ने अपनी याचिका को वापस ले ली. अब दोपहर को SEM कोर्ट में दोनों की याचिका पर सुनवाई होगी. दरअसल, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के प्रयास में जमानत बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों को अरेस्ट किया गया था. कोर्ट ने कहा कि आपने बॉन्ड का उल्लंघन किया है.  प्रतिबंध के बावजूद आप जंतर-मंतर क्यों गए थे. आपके संगठन का आखिर मकसद क्या है? सुनवाई के दौरान सीजेपी के वकील ने बताया कि सौरव दास की उम्र 27 और आशुतोष की 31 साल है,  इस पर जज ने कहा कि ये GEN G नहीं हैं. कोर्ट ने ये भी कहा कि विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन जब शांति भंग होने का सवाल हमारे सामने आता है तो ये भी देखना जरूरी है. कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद सत्ता में परिवर्तन करना है तो लोकतंत्र में बदलाव चुनाव के जरिए होता है. 

संबंधित वीडियो