दिल्ली से इस वक्त एक और बड़ी खबर आ रही है, चावड़ी बाजार के इलाके में पुरानी इमारत गिर गई है. दिल्ली के चावड़ी बाजार में पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल गिरने की खबर है. चावड़ी बाजार में कई इमारतें 300 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी हैं. पुरानी हवेलियां भी हैं इस इलाके में, लेकिन अब सब बाजार में तब्दील हो चुकी हैं. बताया जा रहा है ये 3 मंजिला मकान थी, कहा जा रहा है कि अंडर कंस्ट्रक्शन थी और सुबह 9 बजे के करीबन ये बिल्डिंग गिरती है.